Priyanka Chopra सिद्धिविनायक मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजन ने कहा- ‘शर्म करो’

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किए। हालांकि, मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने पर अभिनेत्री ट्रोल हो गई हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी एक खास जगह बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय अपने पति निक जोनस व बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई में हैं। ऐसे में वह अपने हर पल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। मालती पहली बार भारत आई हैं, ऐसे में प्रियंका ने उन्हें सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन कराए, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ किए सिद्धिविनायक के दर्शन
प्रियंका ने अपनी बेटी मालती को भारत के प्रतिष्ठित मंदिर सिद्धिविनायक के दर्शन कराए, जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस दौरान जहां प्रियंका ट्रेडिशनल सलवार-कमीज और दुपट्टे में सुंदर लग रही थीं, वहीं उनकी बेटी मालती व्हाइट फ्रॉक में काफी क्यूट दिख रही थीं।

हालांकि, मंदिर में मिले वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया है। न केवल प्रियंका और उनके दोस्त दर्शन के लिए आगे की लाइन में खड़े हुए, बल्कि उन्हें पूरे दर्शन को फोन पर शूट करने का भी मौका मिला। एक सेलेब और एक आम आदमी के बीच भेदभाव ने नेटिजंस को परेशान कर दिया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करने के साथ-साथ मंदिर की अथॉरिटी पर भी सवाल उठाए।
मंदिर में VIP ट्रीटमेंट मिलने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि कैसे पंडित प्रियंका और उनके दोस्तों के साथ बहुत धैर्यवान थे, जबकि आम लोगों के साथ ऐसा कभी नहीं होता। उसी पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “हमें तो कभी टीका नहीं लगा।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “सिद्धिविनायक में अगर हम तस्वीरें क्लिक करते हैं, तो सिक्योरिटी वाले फोन ले लेते हैं… और उन्हें बिंदास शूट करने की अनुमति दे रहे हैं !! सुपर है।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘इतना भेदभाव’।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा 31 मार्च 2023 को पति निक और बेटी मालती के साथ मुंबई आई थीं। तीनों को पैपराजी के लिए पोज देते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। पिंक कलर के को-ऑर्ड सेट में एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि निक ने नेवी-ब्लू हुडी और जींस में अपने लुक को कैजुअल रखा था। वहीं, मालती पर सबकी नजरें ठहर गई थीं, जो ग्रे कलर की फ्रॉक में सुपर क्यूट लग रही थीं।

फिलहाल, मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर हुई प्रियंका की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

- Advertisement -

फेसबुक वार्तालाप