याद है टूटे दांतों में 12 भाषाएं बोलने वाली ‘कॉमेडी सर्कस’ की ‘गंगूबाई’, मैंडम का अब बदल गया है अंदाज

Gangubai Fame Saloni Daini: कॉमेडी सर्कस में छोटी गंगूबाई का किरदार निभाने वाली टूटे दांतों के साथ सबको जबरदस्त अंदाज से हंसाने वाली सलोनी दैनी तो आपको याद ही होगी। बता दें सलोनी अब बड़ी हो गई है और पूरी तरह से बदल दी गई है। सलोनी का बदला अवतार इस समय सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सलोनी के इस बदले अवतार को देखकर आपको भी इस प्यारी सी गंगूबाई से ग्लैमरस सलौनी बनीं से प्यार हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर छाया सलोनी का ग्लैमरस अवतार

बता दे सलोनी दैनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और हर दिन अपने बदले अंदाज की तस्वीरें साझा कर फैंस के होश भी उड़ा रही हैं। छोटी गंगूबाई का किरदार निभाने वाली सलोनी अब बड़ी हो गई है। सलोनी ने कॉमेडी सर्कस से हर घर में न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि साथ ही वह अपने जबरदस्त अंदाज से लोगों के दिलों पर छा गई।

12 भाषाओं में बोलती है सलोनी दैनी

सलोनी की कॉमिक टाइमिंग लोगों को बेहद पसंद है। सलोनी जब भी स्टेज पर आती थी, तो लोगों को पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर कर देती है। वही 12 भाषाओं के साथ अलग अलग अंदाज में एंटरटेन करने वाली सलोनी अब 21 साल की हो गई है और आज भी उनकी फैन फॉलोइंग उतनी ही ज्यादा है।

यही वजह है कि सलोनी की हर तस्वीर शेयर होने के साथ ही वायरल होने लगती है। बता दे सलोनी इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और हर दिन अपने बदले अवतार की तस्वीरें साझा कर फैंस के होश उड़ाती हैं। सलोनी के इंस्टाग्राम पर 320k फॉलोअर्स है।

बता दे सलोनी ने 15 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और आज आलम यह है कि सलोनी को हर कोई जानता है। सलोनी ने भले ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर में आसमान की बुलंदियों को छू लिया हो, लेकिन हाल फिलहाल वह अभिनय की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करती है।

ऐसे में सलोनी की कॉमिक टाइमिंग के मुरीद उनके फैंस उनके बदले इस ग्लैमरस अवतार के साथ अब एक बार फिर उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है।

तस्वीरें और देखें

देखने के लिए धन्यवाद

- Advertisement -

फेसबुक वार्तालाप