बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया शहजादा का ट्रेलर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik aaryan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म शहजादा (Shehzada) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कार्तिक देश के अलग-अलग भागों में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं, जहां उन्हें प्रशंसकों से जमकर प्यार मिल रहा है। इस बीच कार्तिक, शाहरुख खान की राह चल दिए हैं तथा शहजादा का ट्रेलर पठान (Pathaan) की भांति ही दुबई में बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर चलाया गया है। सोशल मीडिया पर स्वयं कार्तिक ने इसका वीडियो साझा किया है।

वही सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में कार्तिक आर्यन, दुबई में बुर्ज खलीफा पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग पर शहजादा का ट्रेलर प्ले किया जाता है तथा बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद होते हैं। वीडियो में प्रशंसक भी कार्तिक पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन के चेहरे पर दिलकश मुस्कान दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि शहजादा का डायरेक्शन रोहित धवन ने किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय एवं सचिन खेडेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है, जिसे भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल एवं कार्तिक आर्यन ने प्रोड्यूस किया है। 17 फरवरी 2023 को शहजादा रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि शहजादा, अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो की हिंदी रीमेक है। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर भी दुबई में बुर्ज खलीफा पर रिलीज किया गया था।

- Advertisement -

फेसबुक वार्तालाप