क्रिकेटर Prithvi Shaw और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Sapna Gill के बीच हुई हाथापाई, जानें पूरा मामला

कथित तौर पर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के बीच हाथापाई हो गई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

हमने अक्सर कई सेलेब्स को अपने पागल फैंस के साथ भिड़ते हुए देखा है। इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के साथ भी हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है, जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं। कथित तौर पर जब 23 वर्षीय क्रिकेटर ने मुंबई में कुछ लोगों के साथ सेल्फी क्लिक करने से इनकार कर दिया, तो उनके साथ हाथापाई की गई और उनकी कार पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया गया। इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसे देखकर हैरान हैं।

पृथ्वी शॉ पर दो फैंस ने किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में क्रिकेटर को मुंबई के सांताक्रूज में एक आलीशान होटल के बाहर खड़ा दिखाया गया है। इसी दौरान गोल्डन कलर की शिमरी ड्रेस पहने एक लड़की उनके पास आती दिखाई दी। ये लड़की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल है। हालांकि, क्रिकेटर सेल्फी के मूड में नहीं थे और वहां से चले गए। पृथ्वी को सफेद टी-शर्ट और नीली जींस में देखा जा सकता है, वह अपने फोन में व्यस्त थे। बाद में उन्हें वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से अपना कैमरा नीचे करने के लिए कहते हुए देखा गया। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और पृथ्वी के फैंस इस पर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

पृथ्वी शॉ की ‘BMW’ को बेसबॉल के बल्ले से तोड़ा गया
अब पृथ्वी शॉ के दोस्त ने इस घटना के बारे में शिकायत दर्ज कर खुलासा किया है कि लड़ाई 15 फरवरी 2023 को मुंबई एयरपोर्ट के पास एक लग्जरी होटल में शुरू हुई थी। ऐसा हुआ कि दो फैन एक पुरुष और एक महिला ने सेल्फी के लिए क्रिकेटर से संपर्क किया और उन्होंने इसके लिए जबरदस्ती की, कुछ तस्वीरों के बाद पृथ्वी ने उन्हें पीछे हटने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कुछ और सेल्फी की मांग की, इसलिए शॉ ने अपने दोस्त को बुलाया और होटल के मैनेजर से परिसर से फैंस को हटाने को कहा। हालांकि, प्रशंसक पृथ्वी के लिए बाहर इंतजार कर रहे थे और बेसबॉल के बल्ले से लैस होकर उन्होंने क्रिकेटर को घेर लिया।

पृथ्वी शॉ की शिकायत के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल गिरफ्तार
गिरफ्तार महिला की पहचान सपना गिल के रूप में हुई है, जो एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और वह व्यक्ति उनका दोस्त शोभित ठाकुर था। कथित तौर पर, ओशिवारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं, 143, 148, 384, 506 और अन्य के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, शोभित और सपना ने दावा किया है कि पृथ्वी ने उन पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया था।

कौन हैं सपना गिल?
सपना गिल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2,20,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गिल ने ‘काशी अमरनाथ’, ‘निरहुआ चलल लंदन’, ‘मेरा वतन’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में रवि किशन और दिनेश लाल यादव के साथ अभिनय किया है। गिल चंडीगढ़ के रहने वाली हैं और मुंबई में रहती हैं। गिल वीडियो-शेयरिंग ऐप ‘जोश’, मल्टीमीडिया इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ‘स्नैपचैट’ और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

फिलहाल, पुलिस ने 17 फरवरी 2023 को सपना गिल को गिरफ्तार किया औरअब उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल, इस मामले पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

- Advertisement -

फेसबुक वार्तालाप